फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोडवेज की मिनी बसों के संचालन का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन समिति की बैठक में 42 सीटर बसों को परमिट पर दर्ज करने की मिली स्वीकृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मिनी बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय परिवहन समिति की बैठक में 42 सीटर बसों को परमिट पर दर्ज करने की स्वीकृति दे दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र से मुख्यालय तक आवागमन की सुविधा सुगम होगी।
जिले में यातायात की बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए रोडवेज बसों के संचालन की तैयारियां चल रही हैं। मार्च 2025 में 17 रूट पर बसों के संचालन के लिए परमिट जारी किए गए थे। परमिट के बाद मुख्यालय ने झांसी डिपो को मिनी बसें उपलब्ध करा दी थीं। विभाग ने कानपुर से एनओसी लेकर ललितपुर एआरटीओ में पंजीयन करा दिया था लेकिन जब परमिट प्रक्रिया शुरू हुई तो बसों में 42 सीट होने के चलते एआरटीओ ने आपत्ति लगा दी थी।
विज्ञापन

आपत्ति दूर करने लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने प्रस्ताव तैयार कर मंडलायुक्त के समक्ष रखा था। इसके साथ ही हुई क्षेत्रीय परिवहन समिति की बैठक में 42 सीट वाली मिनी बसों को परमिट पर दर्ज करने की स्वीकृति मिल गई थी। अब विभागीय अधिकारियों ने परमिट पर अंकित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि नवंबर में बसों का संचालन शुरू हो सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
मिनी बसों को परमिट पर दर्ज कराने की स्वीकृति मिल गई है। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही डिपो संचालित कर बसें चलाई जाएंगी। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें