फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन डालने के लिए खोद दिया फुटपाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
डोंगराखुर्द। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गुरयाना में हर घर नल योजना के अंतर्गत डाली जा रही पाइपलाइन सड़क के फुटपाथ को खोदकर डाली जा रही है। ऐसे में राहगीरों को समस्या हो रही है। फुटपाथ खोदकर मिट्टी सड़क पर डाले जाने से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

हर घर नल जल योजना के अंतर्गत जामनी बांध से दर्जनों गांवों के लिए पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। मगर पाइपलाइन बिछाने का कार्य मनमाने तरीके से किया जा रहा है। हालत यह है कि सड़क को खोदाई कर ठीक से बंद नहीं किया जा रहा है।
छह महीने पहले गुरयाना पारौल मार्ग पर पाइपलाइन डाले जाने के लिए फुटपाथ और सड़क को खोदा गया है। फुटपाथ खोदे जाने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं भारी वाहनों की निकासी में उड़ रही धूल से भी परेशानी है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

नाराहट क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें नई सड़कों तक को खोद कर पूरी तरह से खराब कर दिया है।
- लवीराजा
गुरयाना पारौल सड़क छह माह पहले ही बनवाई गई थी। फुटपाथ को खोद कर लाइन डाल दी गई। अब बारिश में समस्या होगी।
- ओमकार दुबे
पाइपलाइन बिछाने का कार्य सड़क से अधिक दूरी पर किया जाना था, लेकिन सड़क किनारे ही कर दिया है। जिसकी जांच कराई जाए।
- नीलेश कुशवाहा
पाइपलाइन बिछाने से पूरे क्षेत्र की सड़कें खराब हो गईं हैं। इसका खामियाजा राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
- अखिलेश यादव
सड़क और फुटपाथ के खोदने के मामले पत्राचार किया गया है। इसके बाद भी ठेकेदारों द्वारा मनमानी कर नई सड़कों को खोदा जा रहा है। जिस पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- एमपी भदौरिया, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें