फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भाजपा नेता के मकान पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण ध्वस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। कस्बा मड़ावरा में भाजपा नेता द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर कराए जा रहे निर्माण कार्य का प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। इसे लेकर क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

कस्बा मड़ावरा निवासी विक्रम जैन बजाज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। तहसील के नजदीक उनके मकान का निर्माण चल रहा है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत की थी।
रविवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार नरेश चंद्र ने रास्ते की पैमाइश कराई। जिसमें अतिक्रमण पाया गया। एसडीएम के आदेश पर अवैध निर्माण को जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए जाने से तमाम अतिक्रमण कारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

यह बोले जिम्मेवार-
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खतौनी सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसके तहत मड़ावरा मौजा में सत्यापन के दौरान सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण होता मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

-संजय कुमार पांडेय, एसडीएम मड़ावरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें