फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खून की जांच के लिए मरीजों को नहीं लगाने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
ललितपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर अब उन जांचों के लिए भी मरीजों के खून के सैंपल लिए जाएंगे, जिनकी सुविधा वहां उपलब्ध नहीं है। इन सैंपलों को मेडिकल कॉलेज की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) में भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट डॉक्टर के हस्ताक्षर से कंप्यूटर के माध्यम से संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को ऑनलाइन भेजी जाएगी। इससे मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जनपद में मेडिकल कॉलेज के अलावा 22 पीएचसी और छह सीएचसी संचालित हैं। इन केंद्रों पर प्राथमिक उपचार के साथ मरीजों की जरूरी जांचें भी होती हैं, लेकिन सभी प्रकार की जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को कई किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय आना पड़ता है। बीमारी की स्थिति में उन्हें आवागमन की परेशानी के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है।
नई व्यवस्था के तहत जिन जांचों की सुविधा सीएचसी और पीएचसी पर नहीं है, उनके लिए वहीं मरीजों के खून के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपलों को सुरक्षित तरीके से मेडिकल कॉलेज की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब तक पहुंचाया जाएगा। यहां जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्वास्थ्य केंद्र को ऑनलाइन भेज दी जाएगी। इससे मरीज को रिपोर्ट के लिए भी जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
छह सीएचसी पर भी लिए जाएंगे जांच के सैंपल

बार, तालबेहट, महरौनी, मड़ावरा, जखौरा और बिरधा सीएचसी पर भी खून की विभिन्न जांचों के लिए सैंपल लेने की व्यवस्था होगी। इनमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, एमसीवी, आरबीसी और प्लेटलेट्स सहित अन्य जांचें शामिल हैं।

सीएमओ के साथ बैठक के बाद तय होगा शेड्यूल
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी पर जिन जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनके लिए मरीजों के सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज की इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में जांच कराई जाएगी। इसके लिए सीएमओ के साथ बैठक कर सैंपल भेजने और जांच की प्रक्रिया का शेड्यूल निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें