फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को मिलेगा ठंडा ओआरएस घोल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अब जिला अस्पताल में चिलचिलाती धूप में आने वाले मरीजों के लिए राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी, वॉर्ड समेत इमरजेंसी में मरीजों और तीमारदारों के लिए ओआरएस घोल की व्यवस्था की गई है। अस्पताल परिसर की दीवारों पर 20-20 लीटर के कैंपर लगवा कर इसमें ओआरएस घोल भी भरवा कर रखवा दिया गया है। इससे मरीजों को लू और गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही अस्पताल में पंखा और कूलर को भी दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों के लिए ओआरएस का घोल लेना अधिक आवश्यक है। गर्मी और धूप के कारण पसीना बहने के साथ ही शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे स्वास्थ्य प्रभावित हो जाता है। ऐसे में ओआरएस का घोल पीने से लोगों को समस्याओं से बचाया जा सकता है। अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदारों में पानी की कमी की पूर्ति करने व लू लगने से राहत के लिए के लिए व्यवस्थाएं की गई है। जिला अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी समेत अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर ओआरएस का घोल पीने के लिए व्यवस्था कर दी गई है। दीवारों पर स्टैंड लगवाकर कैंपर रखवा दिए गए हैं। अब मरीजों व तीमारादारों को ओपीडी व इमरजेंसी समेत अस्पताल परिसर में ओआरएस घुला पानी पीने को मिलेगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
सीएमएस डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा कि मरीजों को सुविधाएं देने के लिए परिसर के सभी पंखे ठीक करवा दिए हैं। कूलर भी रखवाए गए हैं। भर्ती मरीजों को भी गर्मी से बचाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



कोल्ड वार्ड भी किया गया तैयार
अस्पताल में लू की चपेट में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए कोल्ड वॉर्ड तैयार किया गया है। इसमें वॉर्ड में पंखे के साथ ही कूलर की व्यवस्था करा दी गई है। मरीजों को जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गई हैं। लू और हीटवेब की चपेट में आने वाले मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।

अस्पताल परिसर में दीवारों पर ओरआरएस का घोल रखवा दिया गया है। इससे मरीजों को ठंडा पानी मिल सकेगा। यह शरीर को अधिक लाभदायक साबित होगा। - डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें