फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बड़े भाई की ससुराल से घर लौट रहे बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत ग्राम महरौनी चक के पास सड़क हादसे में गई जान
विज्ञापन

ललितपुर। बड़े भाई की ससुराल से वापस लौट रहे युवक की बाइक को सामने से तेज रफ्तार भाग रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम कुंआतला निवासी मोहित (18) पुत्र काशीराम रविवार को अपने बड़े भाई रोहित की ससुराल ग्राम महरोनी चक बाइक से गया था। यहां से देर शाम वापस घर लौट रहा था। अभी वह ग्राम महरोनी चक के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया था। झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई-दो बहन में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें