फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: चाय पीने नीचे गए परिजन, मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग; झांसी रेफर

Tue, 10 Nov 2026 12:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

मेडिकल कॉलेज में एक रोगी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे झांसी रेफर कर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज में उपचार करा रहे एक मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से युवक के सिर व पैर में चोटें आई हैं। कर्मचारियों ने तत्काल इमरजेंसी लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर अंतर्गत थाना चंदेरी के ग्राम प्राणपुर निवासी एक युवक मानसिक रूप से बीमार था, बीते दिन परिजन उसकी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर लाए थे, यहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के 300 बेड भवन में तीन तीसरी मंजिल के वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। 

मंगलवार की सुबह मरीज के परिजन चाय पीने के लिए नीचे चले गए। इसी दौरान मरीज ने रैंप के पास लगा गेट खोलकर छलांग लगा दी। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने तत्काल मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी उपचार दिया और हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


मरीज के छोटे भाई अजय ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था, चाय पीने गए जहां से लौट के आने के बाद भाई बेड पर नहीं मिला काफी खोजबीन की इसके बाद पता चला कि वह इमरजेंसी में है। उसने बताया की हालत गंभीर है। इसको झांसी उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। मामले में मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मरीज को उपचार दिया जा रहा था। वह नशे का आदी था। हरिजन इसको छोड़कर बाहर चले गए इसी दौरान वह गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें