फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बसों की कमी से परेशान रहे यात्री, घंटों किया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शासन ने भले ही दीपावली पर बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हों, लेकिन फेरे न बढ़ने व बसों की कमी से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बस स्टैंड पर भटकते रहे। घंटों इंतजार के बाद बस आई तो कुछ ही देर में भर गई। कई रूट पर बस न मिलने से यात्रियों को डग्गामार वाहनों से जाना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज की पांच बसों का संचालन होता है, जो झांसी-ललितपुर रूट पर चलती हैं। जबकि, 165 निजी बसों का संचालन हो रहा है, जो मध्यप्रदेश के सागर, दतिया, टीकमगढ़ व जनपद मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चल रही हैं। कई रूट पर बसों की सुविधा नहीं है तो कुछ पर दिन में एक या दो बसें ही चल रही हैं।
दीपावली पर शासन ने बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, दिवाली पर घर जा रहे लोगों को बसों की कमी खली। बसों की कमी के चलते एक से दो घंटे के अंतराल में बसों का संचालन होता है, ऐसे में यात्रियों को भरी बसों में सफर करना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में नाराहट, सौजना, पाली, बालाबेहट क्षेत्र से लोग मुख्यालय आने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें