फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु के साथ कुकृत्य का वीडियो वायरल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र के एक गांव में पशु के साथ कुकृत्य करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में जाखलौन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम कुमरौल निवासी पूरन झा द्वारा गोवंश के साथ कुुकृत्य किया गया। इस घटना को किसी ने देख लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश छा गया और उन्होंने डीएम, एसपी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन भेजकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गोवंश को हिंदू धर्म में माता का स्थान दिया गया है। गोमाता में 36 कोटि देवताओं का वास होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गोसेवक हैं। कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष जाखलौन पर उदासीनता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। करणी सेना ने इस मामले में थानाध्यक्ष जाखलौन को निलंबित किए जाने और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। वहीं यह मामला डीआईजी व अन्य उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने इस मामले में जांच बैठा दी है और उनके निर्देश पर थाना जाखलौन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान कर ली गई है और इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 377 के तहत रिपोर्ट कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें