फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवई टीम ने मंडीदीप को हराकर मारी बाजी

विज्ञापन
पाली चेयरमैन क्रिकेट ट्रॉफी टूनार्मेंट में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पाली। रविवार को नगर के एमसीसी मैदान में चल रहे चेयरमैन क्रिकेट ट्रॉफी 2021 टूर्नामेंट का मैच परवई व मंडीदीप क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें परवई ने मुकाबला जीता।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर मंडीदीप ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मंडीदीप ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पूरी टीम ऑलआउट होकर 94 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें मंजीत 18, भूर सिंह 12 रनों का सर्वाधिक योगदान रहा। जवाब में उतरी परवई टीम के एक के बाद एक लगातार विकेट खोती रही। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जीतू ने 24 रनों की शानदार पारी खेली और 12 ओवर में 94 रनों का लक्ष्य पा लिया। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन पर रूपेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया व ग्रापए तहसील अध्यक्ष हरिओम चौरसिया ने रूपेश को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान देवेंद्र चौरसिया, शुभम पारोचे, राजू परिहार, सुरेश सेन, मुकेश राही, आलोक चौरसिया, मनीष तिवारी, सत्येंद्र जैन, भारत चौरसिया, नरेंद्र यादव, नरेंद्र ताम्रकार, टिंकू रावत, तिलक यादव, धन्नू जैन, नानू कुशवाहा, गुडडू पांडेय, मनीराम नामदेव, राजू खान आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें