फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाषर्द समेत 18 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
parshad samet 18 mile corona positive
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। बुधवार को 1721 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में सभासद समेत 18 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद में तमाम प्रयास के बाद भी बढ़ता हुआ संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो सप्ताह की अपेक्षा संक्रमण बढ़ता ही जा रही है। जहां एक-दो व्यक्ति संक्रमित मिल रहे थे, अब 18 व्यक्ति तक संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण की गति को लेकर लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में लोगों को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना जरूरी है। घर से निकलते समय मास्क पहने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर 1721 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 856 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिए गए और 856 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। इनमें बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में एक और एंटीजन की जांच रिपोर्ट में 17 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में नगर पालिका के एक पार्षद, मोहल्ला आजादपुरा निवासी तीन, नई बस्ती, रामनगर निवासी एक-एक व सिविल लाइन निवासी दो और ग्रामीण क्षेत्र में तालबेहट के कस्बा निवासी चार, ब्लाक जखौरा के ग्राम मसौराकलां निवासी दो, ब्लाक बार के बानपुर निवासी दो, ब्लाक बिरधा के ग्राम जाखलौन व पाली निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इनमें दस को होम आइसोलेट, एक को एल- 3 व सात को एल-2 तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
3612 पहुंची संक्रमितों की संख्या
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3612 पहुंच गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3463 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 102 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। हालांकि, बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1287 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

1721 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में 18 संक्रमित पाए गए हैं। जिन्हें सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें