फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भारी वाहनों के खड़े होने से यातायात बाधित, हादसे का खतरा

विज्ञापन
मवेशी बाजार में सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रक - संवाद
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी-भरकम वाहनों के अवैध कब्जे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। नव निर्माणाधीन शहजाद ओवरब्रिज से जायसवाल पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों किनारों पर ट्रक, ट्रैक्टर और हाइवा जैसे वाहन खड़े रहते हैं। इससे आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। जिम्मेदार विभागों की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


शहजाद ओवरब्रिज से पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। शहर में प्रवेश करने वाले छोटे-बड़े वाहनों को इस मार्ग से निकलने में काफी परेशानी होती है। सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण सामने से आने वाले वाहन अक्सर दिखाई नहीं देते। इससे तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन चालकों को अचानक सामने आने वाले वाहनों से बचने में मुश्किल होती है। बाइक और साइकिल सवारों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस स्थान पर आए-दिन बाइक, कार और अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों के खड़े रहने से सड़क संकरी हो जाती है। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

जाम की गंभीर समस्या
निर्माणाधीन शहजाद पुल से लेकर मवेशी बाजार और पेट्रोल पंप तक दिन-रात ट्रकों के खड़े रहने से लोग कई बार जाम में फंस जाते हैं। दिन में कई बार इस मार्ग पर लंबा जाम लगता है। दो-पहिया और तीन-पहिया वाहनों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार तो इस सड़क पर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


रामराजा मंदिर के सामने अवैध कब्जा
सावरकर चौक के आगे रामराजा मंदिर के सामने अवैध टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। टैक्सियां खड़ी होने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुबह और शाम असुविधा होती है। दुकानदारों ने भी अपना सामान दुकान से बाहर फुटपाथ पर रखा है। हाथ-ठेला, गाड़ी-टायर और सब्जी के दुकानदारों ने फुटपाथ पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है।

पैदल राहगीरों और यातायात सुरक्षा पर खतरा
सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग और फुटपाथों पर अतिक्रमण से पैदल राहगीरों को भारी मुश्किल होती है। उन्हें सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है। सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों के चलते पैदल राहगीरों को हादसों का भय बना रहता है।यह स्थिति शहर में यातायात सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।

चूंकि यह सड़क पीडब्लूडी की है, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क की नपाई कराई जाएगी। इसके बाद यदि नगर पालिका की जगह पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- दिनेश विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें