फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में पारा ने खांदी को हराया

विज्ञापन
कैप्सन - मैच का शुभारम्भ करते अतिथि - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। विकासखंड तालबेहट के अंतर्गत ग्राम सुनौरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में ग्राम पारा की टीम ने ग्राम सुनौरी को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजापुर झांसी वीरेंद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूराकलां मानसिंह यादव ने फीता काट कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना अच्छा प्रयास है। इससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। इसके बाद टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्राम खांदी ने 14 ओवर में 80 रन का स्कोर बनाया। जवाब में ग्राम पारा ने छह विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से पा लिया और चार विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजीव खैरा, पप्पू, अजय, शिवम झा, राजेश, जसवंत अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें