बरसात नहीं होने से खरीफ की सोयाबीन, मूंगफली, धान, मक्का, उडद, मूंग आदि की फसलें मुरझाने लगी हैं। जिन किसानों पे पहले बुवाई कर दी थी, अब उन्हें पानी की जरूरत पड़ रही है। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। बरसात नहीं होने से न केवल फसलें सूख रही हैं, बल्कि उमस भरी गर्मी से भी लोग परेशान हैं। पाली तहसील के कई गांवों में एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसल मुरझाने लग गई है। जो फसलें 27-28 जून की बारिश के बाद बोई थीं, उनमें सोयाबीन की फसल की लंबाई करीब चार इंच की हो गई है। फसल के पत्ते तेजधूप से मुरझाने लग गए हैं।