फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं के 74 नामांकन पत्र जमा हुए

Fri, 02 Oct 2015 02:25 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चक्र में पहले दिन अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 74 नामांकन पत्र भरे गए। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के जिलाध्यक्ष अधिकृत उम्मीदवारों का उत्साहवर्धन के लिए उनके साथ नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन




प्रशासन ने उम्मीदवारों के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। जहां वाहनों की पार्किंग फूटा बंगला पर की गई, वहीं अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में नामांकन भरते समय उम्मीदवारों के साथ सीमित व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी गई है। वहीं, नामांकन के समय समर्थकों में जोश देखते ही बन रहा है। समर्थकों ने नामांकन भरने से पहले ही चहेते उम्मीदवारों को फूल मालाओं से लाद दिया था। यही नहीं, कई समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते नजर आए।



जिला पंचायत सदस्य पारौन सीट से गब्बर सिंह ग्राम गदयाना, रामप्यारी ग्राम देवरान, प्रकाश मथुराडांग, हल्कूराम गड़िया, श्यामलाल गड़िया, कडसरावारी गडिया व बालचंद्र कड़ेसराकलां ने दो सेट नामांकन जमा किए। बार सीट से कमलेश देवी ग्राम बार, गीता भैलोनीलोध, रामवती भैलोनीलोध, गुलाब बार, जरीना बेगम बार, केशकुवर बछरावनी, रामदेवी तेरा, सुशीला धमना और गीता बछरावनी ने अपना नामांकन जमा किया। कैलगुवां सीट से मिथलेश ग्राम मर्रोली ने दो सेट, मीरा कैलगुवां ने दो सेट, किरन सैमराबुजुर्ग, शिवकुंवर कल्यानपुरा, बेनीबाई बिल्ला, मीना कल्यानपुरा, सुभद्रा बुरौगांव, सुखदेन रमेशरा ने दो सेट, सीता देवी म्यांव, फूलनदेवी म्यांव, रैना मर्रोली, अनीता देवी कैलगुवां, गेंदारानी बिल्ला, पार्वती जरावली, सरस्वती कल्यानपुरा, उमा बांसी व सुखवती ग्राम सेमराभागनगर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जखौरा सीट से कलावती बरौदास्वामी, जमना ग्राम पंचमपुर ने दो सेट, ज्योति सिंह जखौरा, राधाचरण जखौरा, रामअवतार जखौरा, समरथ सिंह बरौदास्वामी और सुरेंद्र सिंह ग्राम जखौरा ने दो सेट नामांकन पत्र के जमा किए। थाना सीट से संतोष ग्राम बिगारी, मनोहर सिंह बिगारी, हजारी गूगर, ब्रजेंद्र बिजरौठा, अमर सिंह थाना व तिजिया ग्राम थाना ने अपना नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन





 खांदी सीट से रश्मि ग्राम कड़ेसराकलां ने दो सेट, राजाराम पवा ने दो सेट, जैराम कड़ेसराकलां ने दो सेट, उदय प्रताप सिंह खांदी ने दो सेट व सिरनाम ग्राम कंधारीकलां ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। पूरा कलां सीट से प्रीतम सिंह ग्राम पारौन, माधव सिंह पारौन, राजेश कुमार पूराकलां ने दो सेट, अनुराधा विजयपुरा, राजाप्रताप सिंह विजयपुरा, अनीता नत्थीखेड़ा, राम सिंह उगरपुर, सुरेश खांदी, सुधा खांदी, मान सिंह खैराडांग और मु. युनिस ग्राम खांदी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।


दो पर्चे हुए निरस्त
पहले चक्र में भरे गए नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत दो नामांकन पत्रों में कमियां मिलने पर खारिज कर दिए गए। इनमें वार्ड नंबर 13 सौंरई सीट से अशोक रानी का नामांकन जाति प्रमाण पत्र में कमी के कारण और दूसरा नामांकन वार्ड नंबर चौदह मड़ावरा सीट से सपना पत्नी अरविंद खटीक का रद कर दिया गया। इसमें प्रत्याशी की उम्र कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें