फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से घबरा रही है भाजपा : तिलक

विज्ञापन
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी विचारक डा. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष तिलक सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से पंचायत चुनाव में उतरेगी। वर्तमान की भाजपा सरकार पंचायत चुनाव से भाग रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रेस क्लब (रजि.) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, महामंत्री अंतिम जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन व कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार को फूलमाला पहनाकर शॉल भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष अनिल अरजरिया, धनीराम रजक, प्रभारी स्वामी प्रसाद ने संबोधित किया। संचालन कृष्णस्वरूप निरंजन ने किया। इस दौरान कैलाश सिंह यादव, रमेश सिंह यादव, सरिता यादव, ज्योति सिंह, सरफराज अली, नगर अध्यक्ष राजेश झोजिया, नेपाल सिंह, हेमंत जैन, सुरेंद्र पाल सिंह, अकबर खान, रामदास श्रोतीय, कालका प्रसाद, आशिक खान, जगदीश कंचन, राजेश यादव, गीता मिश्र, लक्ष्मी गंधर्व, मेनका गंधर्व, वीरेंद्र सिंह, पंकज आदि उपस्थित रहे।
----
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली
सोमवार को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सोनी लाल अहिरवार, लालसिंह अहिरवार बिरारी, शीलचंद अहिरवार दैलवारा, पवन अहिरवार हुसंगा, घनश्याम अहिरवार पाह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें