फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

विज्ञापन
bjp logo - फोटो : bjp logo
विज्ञापन
पुलवारा। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी मंडल बार की बैठक ब्लॉक सभागार में हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी रहे और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसौदिया ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सभी के कंधों पर भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विकास के लिए बनने वाली सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर निस्तारण पंचायतों द्वारा ही होता है। जिसका लाभ लाभार्थियों को मिलता है। योजनाओं के क्रियान्वयन का केंद्र बिंदु पंचायत है और इसका पहला पड़ाव ग्राम पंचायत, दूसरा क्षेत्र पंचायत और तीसरा जिला पंचायत होता है।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाना है, तो हर पंचायतों में भी हमारे प्रतिनिधि होने चाहिए। जिससे पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुंचाया जा सके। कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का कार्य तेजी से आगे बढ़ा। पंचायत चुनाव पार्टी स्तर पर लड़ने के लिए पूरे दम खम के साथ तैयारियां करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 62 ग्राम पंचायतों के संयोजक शामिल हुए। इस दौरान पंचायत चुनाव के ब्लॉक संयोजक रणवीर सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष बानपुर रामप्रताप सिंह, वीर सिंह राजपूत, अनिल लोधी, केपी राजा, देवी सिंह बुंदेला, जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल कुशवाहा, हन्नू कुशवाहा, करन सिंह लोधी, सिंग्राम सिंह, अरविंद सिंह बुंदेला, दारा सिंह, हनुमत सिंह लोधी, गंधर्व सिंह, ओमप्रकाश रावत, सेवेंद्र राजा, राहुल यादव, केपी राजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें