फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ब्लाक की 142 महिलाओं के हाथों में होगी गांव की सत्ता

विज्ञापन
election-logo.jpg - फोटो : election-logo.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले की सभी 415 ग्राम पंचायतों के घोषित आरक्षण के बाद 142 गांवों में सत्ता की बागडोर महिलाओं के हाथ में होगी। इनमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित पंचायतें शामिल हैं। जखौरा ब्लाक में सर्वाधिक 29 और तालबेहट में सबसे कम 18 महिलाओं को गांव की सत्ता सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक जखौरा के 85 ग्राम पंचायतों में से 29 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें ग्राम पंचायत बसवा अनुसूचित जनजाति महिला, मैनवारा, रायपुर, करमुहारा, अधियारी, कल्यानपुरा, अंधेर अनुसूचित जाति महिला, सिवनी खुर्द, सीरीन नौहरकला, भरतपुरा, किसलवांस, लखनपुरा, ननौरा, घांसी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, जबकि जखौरा, दैलवारा, रौड़ा, मसौरा खुर्द, छिपाई, बम्हौरीकला, खड़ेरा, आलापुर, सिरसी, बूचा, कालापहाड़, मुहारा, खुरा और नदनवारा महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
बिरधा ब्लाक की 83 ग्राम पंचायतों में से 28 की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी है। इनमें पाली ग्रामीण अनुसूचित जनजाति महिला, खिरिया छतारा, कोरिया, सतौरा, जाखलौन, बंदरऊ, निवउआ, करमरा अनुसूचित जाति महिला, चीराकोडर, पड़ोरिया, सेमरा, कपासी, मुड़ारी, रजवारा, खजुरिया, बारोद पिछड़ा वर्ग महिला, बिरधा, पटसेमरा, उमरिया डोंगरा, अनौरा, नुनावली, महोली, बरखिरिया, जीरोन, टीकरातिवारी, बंट, बिरारी और ऐरावनी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

महरौनी ब्लाक की 66 ग्राम पंचायतों में से 24 की सत्ता महिलाओं के हाथ में होगी। इनमें ग्राम पंचायत सौजना अनुसूचित जनजाति महिला, सिंदवाहा, भैरा अनुसूचित जनजाति, रमेशरा, मिदरवाहा, खिरियाभारनजू, मानिकपुर, देवरानकला, गुंदरापुर अनुसूचित जाति महिला, जरया, सुकलगुवां, बम्हौरीबहादुर सिंह, पवराई, खिरियालटकनजू, गौना अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, तथा साढ़ूमल, लहरैन, निवारी, बारीन, कुंआघोसी, भौंड़ी, पचौड़ा, भौंटा, छपरट सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
तालबेहट ब्लाक की 54 ग्राम पंचायतों में 18 की बागडोर महिलाएं संभालेंगी। इनमें ग्राम पंचायत पिपरई अनुसूचित जनजाति महिला, बिगहा, राजपुर, रजपुरा अनुसूचित जाति महिला, झावर, नत्थीखेड़ा, म्यांव, ककड़ारी, बुदावनी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। खांदी, बिजरौठा, रामपुर, धनगोल, बड़ीखुर्द, कड़ेसरा, बांसी, चौबारा, सुनौरा पर महिलाओं का कब्जा रहेगा।
मड़ावरा ब्लाक की 65 ग्राम पंचायतों में 22 पर महिलाएं प्रधान का पद संभालेंगी। इनमें ग्राम पंचायत उल्दनाखुर्द अनुसूचित जनजाति महिला, बछरई, बारचौन, पिसनारी, कारीटोरन, बैरवारा अनुसूचित जाति महिला, गुढ़ा बुजुर्ग, झरावटा, भीकमपुर, गोराकछया, ककरुआ, गुरयाना अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, जबकि रनगांव, लिधौरा, नाराहट, बरौदिया, तरावली, हंसेरा, जमरा, बम्हौरी खुर्द, पहाड़ीकला, गिरार पर सामान्य वर्ग की महिलाएं अपना परचम लहराएंगी।
बार ब्लाक के 62 ग्राम पंचायतों में 21 पर महिलाओं का वर्चस्व रहेगा। इसमें ग्राम पंचायत हनुपुरा अनुसूचित जनजाति महिला, दरौनी, भैलोनीलोध, भैलोनीसूबा, ककड़ारी अनुसूचित जाति महिला, गुगरवारा, देवरान, डुलावन, डंगराना, बछरावनी, बस्तगुवा अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पुराधनकुंआ, बरौदाडंाग, कारीटोरन, बिलाटा, भावनी, सूरीकला, अजनौरा, जरावली, तुर्का, मौगान पर सामान्य वर्ग की महिलाएं काबिज रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें