फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होते ही चुनावी पारा चढ़ा

विज्ञापन
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। झांसी मंडल में द्वितीय चरण में सात से आठ अप्रैल तक पूर्वाह्न आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन, 19 अप्रैल को मतदान और 2 मई को मतगणना का समय निर्धारित किया गया है, इसके साथ ही क्षेत्रों में चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

अन्नावि दिनेश कुमार जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उनके सदस्यों और जनपद की समस्त 06 क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायत ललितपुर के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर सामान्य निर्वाचन-2021 का कार्यक्रम घोषित किया गया है। झांसी मंडल में द्वितीय चरण में चुनाव होंगे। इसमें सात से आठ अप्रैल तक पूर्वाह्न आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन किया जाएगा। नौ से दस अप्रैल तक सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्र देखे जाएंगे। 11 को उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक आवंटन होगा। 19 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान एवं दो मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी। ग्राम पंचायतों के प्रधानों, सदस्यों, क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों के स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए निर्वाचन अधिकारी पंचायत द्वारा 27 मार्च को सूचना निर्गत की जाएगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। 27 मार्च से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा।
ब्लॉक मुख्यालय पर होंगे चुनाव चिह्न आवंटन
सामान्य निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापिस लेने और चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगा। सदस्य जिला पंचायत के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापिस लेने तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय पर होगा।
विज्ञापन

ब्लाक पर होगी मतगणना
ग्राम पंचायत के प्रधानों, सदस्यों और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा संबंधित विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर की जाएगी। जिला पंचायत के सदस्यों के मतों की गणना विकास खंड के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर जायेगी तथा परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें