कैप्सन- विकास खंड कार्यालय पर नामांकन फार्म बिक्री का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन फार्म बिक्री के नौवें दिन रविवार को ग्राम प्रधान के 60, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 92 और ग्राम पंचायत सदस्य के 49 नामांकन फार्मों को मिलाकर कुल 201 नामांकन फार्म बिके। नौवें दिन में विकास खंड में विभिन्न पदों के लिए लगभग चौदह सौ नामांकन फार्म बिक चुके हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन का समय नजदीक आते ही नामांकन फार्म बिक्री का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। रविवार को ग्राम प्रधान के आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के क्रमश: 57 और 3 को मिला कर कुल 60, क्षेत्र पंचायत सदस्य के क्रमश:68 और 24 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 40 और 9 नामांकन फार्मों को मिलाकर कुल 201 नामांकन फार्म बिके। इस प्रकार नौ दिन में प्रधान पद के 653 क्षेत्र पंचायत सदस्य के 472 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 263 नामांकन फार्म को मिला कर कुल 1388 नामांकन फार्म बिक चुके है।
एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण
तालबेहट। नामांकन फार्म बिक्री में उम्मीदवारों को हो रही परेशानियों की सूचना के बाद उपजिलाधिकारी अनिल कुमार और सीओ केशवनाथ ने विकास खंड का भ्रमण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एडीओ संतोष बाबू गौतम से पूरी जानकारी ली और नामांकन फार्म की बिक्री में लगे कर्मचारियों को सही तरीके से कार्य करने के निर्देेशित किया। वही उम्मीदवारों ने नामांकन शुल्क जिला मुख्यालय की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर जमा करने के स्थान पर तहसीलस्तर पर कराने की मांग उठाई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए सरकार के पोर्टल पर जमा करने की बात कही
क्षेत्र के भाभी जनप्रतिनिधियों की परेशानी को देखते हुए सोमवार को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर पीएनबी की शाखा में नामांकन शुल्क जमा कराया जाएगा। इसके अलावा सात और आठ अप्रैल को विकास खंड कार्यालय पर नगद जमा कराने की व्यवस्था की गई है।
- राम रतन कुशवाहा, सदर विधायक