ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कलक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी न्यायालय के कक्ष में तथा ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सभी छह ब्लाक मुख्यालयों तालबेहट, बार, बिरधा, जखौरा, मड़ावरा और महरौनी पर नामाकंन पत्र भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। कलक्ट्रेट में पहले दिन कांग्रेस, सपा व बसपा समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरने मेें दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपने पर्चे भरे। शाम पांच बजे तक कुल 201 नामांकन पत्र जमा हुए। वहीं ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सभी छह ब्लाकों पर कुल 7999 नामांकन फार्म जमा किए गए। इस दौरान कोविड नियमों का पालन कराने के प्रयास धरे के धरे रह गए।
वार्ड 01 से 10 तक में 77 एवं वार्ड 11 से 21 तक 124 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सहायक निर्वाचन अधिकारी सलीम खान जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक रमेश गुप्ता ने उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। शाम पांच बजे तक कुल 201 नामांकन पत्र जमा किए गए। उधर, समाजवादी पार्टी समर्थित सोलह वार्डों के प्रत्याशियों ने बुधवार को अपना-अपना नामाकंन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दाखिल किया। वार्ड संख्या 11 बालाबेहट से धनंजय यादव ने, वार्ड संख्या 18 बानपुर से हर्ष यादव ने, वार्ड संख्या 10 खितवांस से पूरनसिंह बुंदेला (कलरव), वार्ड संख्या 21 पारौन से जनक यादव, वार्ड संख्या 06 बांसी से मंगल यादव, वार्ड संख्या 03 थाना से रानी सहरिया, वार्ड संख्या 08 जाखलौन से वीर सिंह यादव, वार्ड संख्या 12 नाराहट से नाथूराम पटेल, वार्ड संख्या 17 सिलावन से प्यारेलाल अहिरवार, वार्ड संख्या 04 जखौरा से धनीराम रजक, वार्ड संख्या 15 सैदपुर से रेखादेवी धानुक, वार्ड संख्या 02 खांदी से अशोक कुशवाहा, वार्ड संख्या 05 थनवारा से भवानी सिंह यादव, वार्ड संख्या 09 बिरधा से महेंद्र सिंह यादव, वार्ड संख्या 16 गुढ़ा से गुलाबरानी अहिरवार, वार्ड संख्या 20 बार से रेखा मिश्रा ने अपना नामाकंन पत्र जमा किया।
वहीं, बसपा के समर्थित उम्मीदवारों में सिलावन से बृजेश अहिरवार, जखौरा से अशोक सिरसी, जाखलौन से अमर विश्वकर्मा, खितवांस से बब्बू राजा, पारौन से सावित्री देवी, थाना से एड. निधि सहरिया, बानपुर से उर्मिला रहीश राजपूत, बालाबेहट से हरीलाल पाल, बिरधा से गौराबाई, कैलगुवां से राजा भैया, नाराहट से दामोदर पटेल, बुढ़वार से सविता राजकुमार यादव, सैदपुर से प्रेमबाई, गुढ़ा से मीराबाई, खांदी से अमित कुशवाहा ने अपना पर्चा भरा है। कांग्रेस उम्मीदवारों ने भी जिला पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र भरा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, पर्यवेक्षक आनंद पवार, जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत की अगुवाई में बार से अरविंद कुशवाहा, खितवांस से जय हिंद सिंह राजा, बिरधा से लोकपाल सिंह राजपूत, जखौरा से पर्वत लाल अहिरवार एडवोकेट, कैलगुवा से गजेंद्र सिंह परमार, पारौन क्षेत्र से अखिलेश यादव, खांदी से राम राजा, सिलावन से बृजेश रजक ने नामांकन पत्र भरे।
-----
नामांकन के दौरान सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों के जमा किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
मड़ावरा ब्लाक में नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के लिए 565, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 259 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 373 नामांकन हुए। तालबेहट ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के 518,ग्राम पंचायत सदस्य के 367 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 445 नामांकन फार्म जमा हुए। जखौरा ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 729, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 345 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 215 नामांकन फार्म जमा किए गए। इसी क्रम में महरौनी ब्लाक में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए क्रमश: 586, 347 और 289 नामांकन फार्म जमा हुए। इसी क्रम में बार ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 688, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 312 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 286 नामांकन फार्म जमा किए गए। वहीं बिरधा ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 708, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 400 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 366 नामांकन पत्र जमा किए गए।
धरे के धरे रह गए कोविड नियम
जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोविड नियमों का पालन कराने के लिए कई व्यवस्थाएं की थी लेकिन उनका पालन कुछ ही घंटे हो पाया। दोपहर होते-होते कोविड नियम धरे के धरे रह गए। हालांकि, जिला पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल करने आए उम्मीदवार मुंह पर मास्क लगाए दिखाई दिए लेकिन उनके अधिकतर समर्थकों के मुंह पर मास्क नजर नहीं आया।
मड़ावरा में 184 ने लिए नामांकन पत्र
मड़ावरा (ललितपुर)। पंचायत चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्र खरीदे जाने की रफ्तार में थोड़ी कमी देखने को मिली। विकास खंड मड़ावरा की सातों न्याय पंचायतों में बुधवार को विभिन्न पदों के लिए 184 नामांकन पत्र खरीदे गए। कुल बिके 184 नामांकन पत्रों में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 17, बीडीसी के लिए 27 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 140 नामांकन पत्र खरीदे गए।
मड़ावरा न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए 04, बीडीसी के लिए 06 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 30, सौंरई न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान के लिए 01, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 02 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिये 22, धौरीसागर न्याय पंचायत में ग्राम प्रधान के लिए 03, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 01 एवं पंचायत सदस्य के लिए 12, न्याय पंचायत गिदवाहा में प्रधान के लिए 03, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 05 एवं पंचायत सदस्य के लिए 14, न्याय पंचायत पारौल में प्रधान पद के लिए कोई भी नामांकन नहीं खरीदा गया जबकि बीडीसी के लिए 03 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 14 नामांकन खरीदे गए।
न्याय पंचायत नाराहट में ग्राम प्रधान पद के लिए 02, बीडीसी के लिए 08 और पंचायत सदस्य के लिए 19 नामांकन पत्र खरीदे गए। गौना न्याय पंचायत में प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 06, बीडीसी के लिए 05 और पंचायत सदस्य के लिये मात्र 24 नामांकन खरीदे गए।
नामांकन के पहले दिन उमड़ी भीड़
मड़ावरा (ललितपुर)। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन विकासखंड मड़ावरा में जमकर भीड़ देखने को मिली। नामांकन स्थल पर शुरुआत में तो प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक को कोविड परीक्षण के बाद प्रवेश दिया गया लेकिन भीड़ बढ़ने पर रिटर्निंग ऑफिसर के निर्देश पर थर्मल स्कैनिंग की गई।
विकासखंड मड़ावरा में 65 ग्राम प्रधान, 74 बीडीसी एवं 789 पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किए जा रहे हैं। नामांकन दाखिल करने की लिए न्याय पंचायतवार ग्राम प्रधान एवं पंचायत सदस्य के लिए सात काउंटर लगाए गए हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भी अलग से सात काउंटर बनाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर इं. भागीरथ और एसडीएम एसपी सिंह अपनी नजर बनाए रहे। सुरक्षा इंतजामों की कमान प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में एसआई सुधाकर सिंह संभाले रहे। नामांकन के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने भी मड़ावरा नामांकन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस लगी रही।
कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी न्यायालय में नामांकन पत्र भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महि?- फोटो : LALITPUR