फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जमीन स्तर से जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर शनिवार को हुई। बैठक में नववर्ष और नवीन कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान कहा गया कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में जमीन स्तर से जुट जाएं। बैठक में बाइस में साइकिल नारा बुलंद किया गया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर पार्टी से समर्थित प्रत्याशियों को ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य पदों पर जीत हासिल कराने के लिए जमीनी स्तर से और अधिक मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून में सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई गारंटी नहीं दी है इससे आगामी समय में किसान से लेकर आमजन तक प्रताड़ित हो जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, फूलसिंह नन्ना, धनीराम रजक, अमरसिंह भैरा, विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद, ज्योति सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, जितेन्द्र सिंह जीतू, रामजीवन टोढ़ी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान बीती एक जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीती 22 नवंबर को संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस पर जिन कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और जिन कार्यकर्ताओं ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया, ऐसे 45 कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में सरिता यादव, अजीज कुरैशी, जगदीश कंचन, रामकिशोर मुखिया, गीता मिश्रा, अनिल अरजरिया, रमेशसिंह ठेकेदार समेत समस्त पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तीन लोग समाजवादी पार्टी में हुए शामिल
मासिक बैठक के दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर रक्खूलाल अहिरवार, लल्लूराम अहिरवार व राजेंद्र अहिरवार ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें