फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार किए फाइनल

विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक लेते पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कांग्रेस की जिला पंचायत चयन समिति की बैठक में जिला पंचायत की बारह सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए गए हैं। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आए आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान बारह उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम मुहर लगाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी और संचालन समिति का भी चयन किया गया। जिले के नए प्रभारी मनीराम कुशवाहा एवं छत्तीसगढ़ से पधारे पर्यवेक्षक आनंद पवार ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के संबंध में चर्चा की। बैठक में उवेश खान प्रदेश सचिव, मोहन सिंह चंदेल, प्रदीप रिछारिया, पुनीत देवलिया, हरीबाबू शर्मा, बहादुर अहिरवार, नातीराजा, रामनरेश दुबे, अजय तोमर, अंकित यादव, मोंटी शुक्ला, शेर सिंह यादव, नीलेश पटेल, पर्वत लाल अहिरवार, बृजेश रजक, राम राजा बुंदेला, राममूर्ति तिवारी, संजय जाटव, कुलदीप पाठक, रोहित कुशवाहा, जगन्नाथ झा, बेना सहरिया, रेखा राजा गौर, नेहा शर्मा, ब्रजेश शांडिल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत व संचालन विधानसभा प्रभारी राकेश रजक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें