फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के बिके 58 नामांकन फार्म

विज्ञापन
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। पंचायत चुनाव में नामांकन फार्म बिक्री के चौथे दिन मंगलवार को सबसे अधिक 58 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। चार दिन में ग्राम प्रधानी के 145, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 56 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 45 नामांकन फार्म बिके।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी करने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया था। शनिवार से विकासखंड मुख्यालयों पर नामांकन फार्म बिक्री के आदेश दिए गए थे। होली होने के बावजूद जनप्रतिनिधि बनने का दावा करने वालों ने अपने नामांकन फार्म खरीदने में दिलचस्पी दिखाई।
विकासखंड के अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को ग्राम प्रधान के आरक्षित 39 तथा अनारक्षित 19 को मिलाकर कुल चार दिन में 86 आरक्षित और 59 अनारक्षित लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 14 आरक्षित तथा 8 अनारक्षित को मिलाकर 37 और 19 उम्मीदवारों ने तथा ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आरक्षित 8 और अनारक्षित एक उम्मीदवार को मिलाकर कुल 28 तथा 17 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें