फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर 2035 को किया पाबंद

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है और अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जनपद में एक माह में अब तक 2053 लोगों को पाबंद किया गया है। जबकि जिले में अब तक 41 लोगों के शस्त्र निरस्त करने की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव को लेकर एक-एक वोट का गणित साधा जा रहा है। वहीं, कुछ शरारती तत्व दूसरे का वोट का प्रभावित करने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपनाने पर भी जोर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन पूरे जिले में हर सीट पर शांतिपूर्ण चुनाव कराए जाने के लिए ऐसे सभी अराजक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी सूची भी तैयार कर ली गई है। इसके तहत पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कुल 18,135 लोगों को पाबंद करने की रिपोर्ट थानों में भेजी गई है, जिस पर अब तक एक महीने में 2053 लोगों पर पाबंद की कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा शस्त्र जमा कराए जाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। जिसके तहत पूरे जिले में 4405 लाइसेंसी शस्त्र जमा योग्य हैं, जिनमें अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कुल करीब 3343 शस्त्रों को जमा करा लिया गया है। जबकि 41 लोगों के शस्त्र निलंबन की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें