फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्वच्छता कर वसूलने वाली पहली पंचायत बनेगी पंचमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायतों की आय बढ़ाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रंग पंचमी पर ग्राम पंचमपुर में लगने वाले मेले से इसका शुभारंभ करने की योजना है। सभी दुकानदारों से स्वच्छता कर की वसूली की जाएगी। इसके बाद अन्य ग्राम पंचायतों में इसे लागू किया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ग्राम पंचायत पंचमपुर में लगने वाले मेले से इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। यह मेला प्रतिवर्ष होली बाद पड़ने वाली पंचमी को लगता है, इसे राखपंचमपुर का मेला कहा जाता है। मान्यता है कि यहां सिद्धबाबा के मंदिर पर आने वालों को चर्मरोग से निजात मिलती है। मेले में कई प्रकार की दुकानें लगती हैं, मिट्टी के सामान का सबसे बड़ा बाजार लगता है। जिला पंचायत राज विभाग धारा 37 का उपयोग करते हुए कर निर्धारण करने जा रहा है। यह सबसे पहली स्वच्छता कर वसूलने वाली ग्राम पंचायत होगी। इसके बाद अन्य ग्राम पंचायतों में लगने वाले मेले व हाट बाजारों में इसको लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

-
कर निर्धारण का अधिकार होगा ग्राम पंचायत को
पंचायत राज अधिनियम की धारा 37 में ग्राम पंचायतें कर मूल्य का निर्धारण कर सकती हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर स्वच्छता कर का निर्धारण किया जाएगा।

इन ग्राम पंचायतों में लगते हैं प्रमुख मेले
ग्राम पंचायत पंचमपुर के अलावा, ग्राम कुम्हैड़ी में अंजनीमाता मंदिर, रणछोरधाम, ग्राम पंचायत रजपुरा झूमरनाथ में, नाराहट ग्राम पंचायत अमझराघाटी में, खांदी ग्राम पंचायत में हजारिया मंदिर, ग्राम बांसी में नवलासा मेला, ग्राम पंचायत रानीपुरा में, ग्राम पंचायत रनगांव में, ग्राम पंचायत बालाबेहट, ग्राम पंचायत टीकरातिवारी में गाइयाघाट मेला, ग्राम पंचायत गुलेंदा में मनपुरा मेला का आयोजन किया जाता है। इन सभी मेलों में भी स्वच्छता कर वहां संचालित करने वाले दुकानदारों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतोंं में स्वच्छता कर वसूलना प्रारंभ किया जाएगा। सबसे पहला गांव पंचमपुर होगा, जहां होली पर लगने वाले मेले में दुकानदारों से ग्राम पंचायत स्वच्छता कर वसूलेगी।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें