फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महरौनी में होगी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए करीब एक एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी। अब विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारियांं की जा रही हैं। नगर पंचायत महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव कुछ समय पूर्व आया था, लेकिन इसके लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध न होने से यह कार्ययोजना खटाई में पड़ गई थी। अब नगर पंचायत ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर ऑक्सीजन प्लांट के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करा दी है। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। नगर पंचायत ने हाल में अवैध कब्जा से मुक्त कराई जाने वाली महरौनी मौजा अंतर्गत आराजी संख्या 387 रकबा 0.648 हेक्टेयर भूमि को ऑक्सीजन प्लांट के लिए मुहैया करा दी है।
विज्ञापन


-फोटो-12
ऑक्सीजन प्लांट के लिए करीब एक एकड़ जमीन का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित कर डीएम को भेज दिया गया है।-नीलम बडौनियां, चेयरमैन नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें