ललितपुर। जनपद के पाली थाने में स्थित तत्कालीन थानाध्यक्ष के कमरे में हुए दुष्कर्म कांड की अपर सत्र विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई एक अगस्त को होगी। इसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज मुख्य आरोपी हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इनकी जमानत को खारिज किया गया था। इसके बाद से यह जेल में निरुद्ध हैं। जनपद में यह मामला चर्चित रहा था, इसकी जल्द तारीखें लगाकर सुनवाई की जा रही हैं। जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके। संवाद