फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीएसएनएल की अंडर ग्राउंड केबल कटी, नेटवर्क प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में बीएसएनएल की संचार सेवाएं आए दिन बाधित रहने से कनेक्शनधारक परेशान हैं। सोमवार से ठप संचार सेवाएं मंगलवार को शाम करीब छह बजे बहाल हो सकी। विभागीय अफसरों का कहना है कि महरौनी-खितवांस और जखौरा-तालबेहट के बीच अंडर ग्राउंड केबल कटने से समस्या आई है। फिलहाल तालबेहट-जखौरा की ओर से आने वाली लाइन जोड़ दी गई, जिससे फिलहाल सेवाएं सुचारू हो गई हैं।
विज्ञापन

जनपद में बीएसएनएल की संचार सेवाओं के लिए दो रूट से लाइन आ रही है। इसमें झांसी से आने वाली लाइन तालबेहट-जखौरा होेते हुए और दूसरी लाइन मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से महरौनी होती हुई जिला मुख्यालय पर आ रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार बीते दिन महरौनी-खितवांस रूट पर सिंचाई विभाग की ओर से चल रहे काम के दौरान अंडर ग्राउंड केबल कट गई थी। जबकि, झांसी से आने वाली लाइन की केबल तालबेहट-जखौरा के बीच कट गई। इससे दोनों ओर जिला मुख्यालय का संपर्क कट गया। सदर तहसील, महरौनी, पाली और मड़ावरा तहसील क्षेत्र के करीब 25 हजार बेसिक और मोबाइल धारकों का कनेक्शन ठप हो गया। स्थित यह थी ब्राॅडबैंड सेवा भी ठप हो गई, जिससे सरकारी दफ्तरों सहित निजी कंपनियों के कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो गया।

पेयजल लाइन ने कई स्थानों पर काटी केबल
शहर में पड़ रही पेयजल लाइन के दौरान जेसीबी से हो रही खोदाई के दौरान आए-दिन बीएसएनएल की कॉपर केबल कट रही है, जिससे संचार सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था को किस इलाके में खोदाई करनी है। इसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। जबकि, ग्रुप बना दिया गया है, जिसमें विभागीय अवर अभियंता जोड़े गए हैं। जिससे जानकारी मिलने पर वह मौके पर जाकर अपने-सामने खोदाई कराएं। ताकि, लाइन न कटे।
विज्ञापन


ये भी जानें
जिले में बेसिक कनेक्शनधारक -700
ब्राडबैंड - करीब 300
मोबाइल कनेक्शन - 30 हजार


अंडर ग्राउंड केबल कटने से चार तहसील क्षेत्रों में बेसिक मोबाइल व ब्राॅडबैंड सेवाएं बाधित रही हैं। तालबेहट-जखौरा लाइन को ठीक कर संचार सेवाएं सुचारू कर दी गई हैं। बांसी हाईवे पर आई खराबी को सुधारने के लिए एनएचएआई से अनुमति मांगी गई है। - रमेश सिंह, उपखंड अधिकारी, बीएसएनएल ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें