फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के मंदिर में लगेंगे जिले में बनी पेंटिंग्स

Mon, 03 Apr 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
art, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले के चित्रकार द्वारा बनाए गए 18 तैलीय चित्र बागपत जिले के कृष्ण मंदिर की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने भगवान के मौलिक स्वरूप को ध्यान रखकर चित्रों का निर्माण किया है। इन चित्रों का आकर्षण इतना है कि लोगों की नजर चित्रों पर ठहरकर ही रह जाती है।       
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए डा. आईपी शर्मा ने अपने गृह जनपद बागपत के ग्राम तिलवाड़ा में भव्य कृष्ण मंदिर बनवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने मंदिर के लिए अठारह चित्र बनवाएं हैं। इनमें केरल के श्रीकृष्ण गुरूवायुर, वृंदावन के बाके बिहारी, राजस्थान के श्रीनाथ, गुजरात के भगवान द्वारकाधीश, पुरी के जगन्नाथ, गीता उपदेश, यमलार्जुन उद्घार, कालिन मर्दन, सरस्वती जी, महालक्ष्मी, गंगा अवतरण, बाल रूप कृष्ण, राधारानी के चित्र शामिल हैं।

जिले के प्रख्यात चित्रकार ओपी बिरथरे ने इनका चित्रांकन किया है। उनका कहना है कि चित्रों में भारतीय शैली, भगवान के मौलिक स्वरूप व आध्यात्म का पूरा ध्यान रखा गया है। इन चित्रों को कृष्ण मंदिर में रखा जाएगा। पांच अप्रैल को रामनवमी पर मंदिर में प्रतिमा पूजन सहित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इस कार्यक्रम में पांडिचेरी ओंकार आश्रम के महाधिपति स्वामी ओंकारानंद को बुलाया गया है। इस मौके पर वह स्वयं भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें