एसडीएम महरौनी रमेश चंद्र तिवारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर की टीम ने टीकमगढ़ रोड महरौनी के पुरुषोत्तम की दुकान से धनियां, सुनील जैन की दुकान से खाद्य तेल, आशीष जैन की दुकान से पपड़ी का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार आगरा लैब से रिपोर्ट आने के बाद अधोमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।