फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने किसान पर किया धारदार हथियार से हमला, गंभीर

विज्ञापन
police - फोटो : police
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम बंदरगुढ़ा में बुधवार की शाम को जब एक पीएसी सिपाही ने किसान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट कर रहा था,, तो किसान ने बीच बचाव किया तो नाराज सिपाही ने किसान पर हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल किसान को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर क दिया गया। जाखलौन पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी पीएसी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम बारौद निवासी धनुआ 55 वर्ष पुत्र हरजू अहिरवार बुधवार को ग्राम बंदरगुढ़ा में अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। शाम को लगभग पांच बजे उसके खेत के पास में ही कस्बा जाखलौन निवासी एक महिला व उसकी भतीजा भी अपने खेत पर थीं। इसी दौरान जनपद जालौन के थाना उरई के ग्राम बजीदा निवासी उक्त महिला का प्रेमी पीएसी में तैनात सिपाही कमलेश मोटरसाइकिल से आया और प्रेमिका के साथ मारपीट करने लगा। इस पर उक्त महिला उससे बचने के लिए किसी प्रकार खेत में काम कर रहे किसान धनुआ के पास जा पहुंची। जब धनुआ ने सिपाही को मारपीट करने से रोका तो उक्त सिपाही ने धनुआ पर धारदार हथियार (बका) से हमला कर दिया, जिससे धनुआ के सिर में चोट आने से वह मरणासन्न हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद सिपाही मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ। महिला ने मोबाइल से इसकी सूचना थाना जाखलौन पुलिस को दी। इस पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसान को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में उपचार को पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। गंभीर रुप से घायल धनुआ के पुत्र की तहरीर के आधार पर जाखलौन पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल के पुत्र ऊदल ने बताया कि उसके पिता को इस हमले में कई टांके आए हैं। वहीं उक्त महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति की मौत दो वर्ष पूर्व हो गई थी, इससके बाद वह पीएसी में तैनात सिपाही के संपर्क में आ गई। सिपाही का उसके घर आना जाना था। बुधवार की शाम को सिपाही उसके खेत पर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। जब किसान धनुआ ने बचाया तो उस पर भी हमला कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वह पीएसी का सिपाही है, वह कहां तैनात है इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें