फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तालबेहट, महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने को शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने बताया कि तालबेहट और महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों की समीक्षा के दौरान एल-2 हॉस्पिटल से लगातार बिजली खराब होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोविड सेक्शन के लिए अलग से बायरिंग कराई जाए। यह भी निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित चिकित्सकों को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करायें एवं यह भी प्रकाशित कराएं की ड्यूटी ज्वाइन न करने की दशा में महामारी अधिनियम के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन रद्द करने की संस्तुति कर दी जाएगी। तालबेहट, महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए जिलाधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शुक्रवार को 315 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन के एक दिन पूर्व संबंधित स्थान पर मुनादी कराई जाए। 297 मरीजों में से 201 मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। एल-1 व एल-2 में 13 एवं अन्य जनपद में 10 मरीज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें