फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन व्यक्तियों को उपलब्ध कराए जाए सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देकर क्वारंटीन व्यक्तियों को आक्सीजन का सिलिंडर व निर्धन व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला संयोजक अजय जैन ने ज्ञापन में बताया कि कोरोना महामारी रोकने के लिए जो सेवा कार्य मरीजों के लिए किए जा रहे हैं, वह स्वागत योग्य हैं। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाए, ताकि ऑक्सीजन की आपूर्ति सभी को होती रहे। घरों में कई मरीज क्वारंटीन हैं, लेकिन इनमें से कई मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाए। शहरी क्षेत्र में बहुत से गरीबों की मृत्यु हो रही है, जिनका धनाभाव में अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका ऐसे व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में सहायता प्रदान करें। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु के बाद कोविड अस्पतालों द्वारा उनके शव को परिवारों को ऐसे ही सौंप दिया जाता है, जिससे उनके परिवार एवं आसपास के लोगों को संक्रमण फैलने का खतरा है। कोरोना संक्रमित मृतकों का अंतिम संस्कार पीपीई किट पहनकर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें