फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने जिलेवासियों की सुविधा के लिए वेबसाइट जारी की है। इसके माध्यम ये ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

जनपद की आधिकारिक वेबसाइट lalitpur.nic.in के मुख्य पृष्ठ पर "Oxygen Require Form" का ऑप्शन जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से जनपदवासी ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर फॉर्म भरकर ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर प्रदर्शित "Oxygen Require Form" पर क्लिक करने पर प्रदर्शित हो रहे फॉर्म को पूरा भरकर सबमिट करना है। ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता के लिए फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों में पहला यह है कि एक मरीज के लिए केवल एक ही बार फॉर्म भरें। दूसरा फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी एंट्री जांच लें। तीसरा यह है कि फॉर्म स्वीकृति/ अस्वीकृति की सूचना कोविड-19 कंट्रोल रूम द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा मोबाइल नंबर अवश्य जांच लें। गलत/ भ्रामक सूचना देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अन्य जानकारी के लिए कोविड-19 कंट्रोल रूम से संपर्क करसकते हैं। कोविड-19 कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट ललितपुर का फोन नंबर: 05176-274371 और 05176-272335 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें