फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदवासी अब खाली ऑक्सीजन सिलेंडर सीएमओ के माध्यम से निर्धारित शुल्क पर करा सकेंगे रीफिल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने निर्देश दिए कि जिले के लोग अब खाली ऑक्सीजन सिलेंडर सीएमओ के माध्यम से निर्धारित शुल्क पर रीफिल करा सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद के कोविड 19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक कुल 4,26,864 सैंपल लिए गए हैं, जिनमे से 1592 रिजेक्ट हुए हैं। 422236 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिनमें 4,13,077 ऋणात्मक, 9,159 धनात्मक, 384 जनपद के बाहर की लैब से प्राप्त हुए हैं। जनपद में 75 मृतक तथा 3036 परिणाम लंबित हैं। मरीजों का रिकवरी रेट 68.23 प्रतिशत, सीएफआर 0.78 तथा धनात्मकता रेट 2.23 प्रतिशत है। मरीजों का कांटेक्ट ट्रेसिंग अनुपात 1:22.47 है।
रैपिड रिस्पांस टीमों की समीक्षा बताया गया कि जनपद में एनटी टीमें इफेक्टिव नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को फटकार लगाते हुए टीमों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। कोविड वैक्सीनेशन के कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। सैनिटाइजेशन एवं कंटेनमेंट जोन की समीक्षा में कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन सफाई, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग अभियान चलाया जाए, जिससे कोरोना संक्रमण की चेन टूट सके। इस दौरान सभी अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें