मड़ावरा क्षेत्र में स्वामित्व योजना अंतर्गत ड्रोन कैमरे से सर्वेक्षण करती सर्वे टीम
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। तहसील क्षेत्र मड़ावरा के तीन गांवों में स्वामित्व योजना अंतर्गत ड्रोन कैमरे से सर्वेक्षण शुरू हुआ। सर्वे टीम प्रभारी ने बताया कि ग्राम गंगचारी, हंसरा, गोरा कछ्या सहित कुल तीन गांवों में सर्वे किया गया। ग्राम में चूना डालकर आबादी की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी निखिल मित्तल, ग्राम विकास अधिकारी उमाशंकर राजपूत, अवधेश कुमार लेखपाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणबीर यादव, विजय सिंह सेंगर, के.के. पाण्डेय, ग्राम प्रधान राजू यादव, मुलायम सिंह आदि ग्रामवासियों की उपस्थिति में सभी के सहयोग से स्वामित्व योजना का सर्वेक्षण प्रारंभ हुआ। ड्रोन कैमरे से गांव की आबादी वाली भूमि, सरकारी भवन, व्यक्तिगत भवन, ग्राम सभा की भूमि, सार्वजनिक रास्ते आदि सभी का ड्रोन कैमरे से सर्वेक्षण किया गया।