फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ पर हमला कर ओवरलोड वाहन छुड़ा ले गए दबंग

विज्ञापन
owerload vihicle open to attack RTO
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने चेकिंग के दौरान कुछ लोग एआरटीओ पर हमला कर ओवरलोड वाहन छुड़ाकर ले गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने ओवरलोड वाहनों की नियमित चेकिंग कर रहे थे। उसी समय ट्राला संख्या (आरजे 27-जीडी 9110), (आरजे 27जीसी 5825) एवं (आरजे 27जीसी 6668) को पत्थरों से ओवरलोड पाया। उन्होंने वाहनों को धर्मकांटा पर तौल कराने को कहा। चालकों ने उनकी बात न मानकर वाहन स्वामियों को बुला लिया एवं सभी ने मिलकर उन्हें वहां से हट जाने की धमकी दी।
विज्ञापन

उन्होंने डायल 100 को फोन करके पुलिस सहायता मांगी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उक्त वाहनों को तौल कराने के लिए कहा। इसी बीच एक प्रभावशाली राजनेता वहां आए और उन्होंने तीन बार पेट पर हमला किया। इसके बाद वाहन छोड़ देने अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। तमाम हथियारबंद लोग भी उनके साथ थे। जिससे मौके पर मौजूद डायल 100 पुलिस भी मदद नहीं कर पाई और उसे जान बचाकर किसी प्रकार वहां से भागना पड़ा। हमलावरों की संख्या लगभग बीस थी। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों, राजनेता समेत बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---------------
राजनेता कौन थे, मैं नहीं जानता। लेकिन, उनके हावभाव से लग रहा था कि बड़े नेता हैं। सामने आने पर उन्हें पहचान लूंगा।
- विवेक कुमार शुक्ल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें