शिविर के दौरान गाय का पूजन करते उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य। स्रोत-विभाग
ललितपुर। ग्राम घटवार में सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा शिविर और मेले का आयोजन हुआ। इसमें घटवार, जामुनधानाखुर्द, सुरउआ और निवाई गांव के पशुपालक शामिल हुए। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ संदीप कुमार ने गोपूजन किया। उन्होंने पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डॉ. कुमार ने पशुओं को स्वस्थ व दुधारू बनाए रखने के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। पशुओं को होने वाली टीकाकरण के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मेले में बीमार पशुओं का उपचार किया गया। साथ ही, पशुओं के लिए आवश्यक दवाओं का वितरण भी हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान मानसिंह, डॉ. प्रियंका पांडे, डॉ. नरेंद्र कुमार साहू, केसी निरंजन और दिनेश तिवारी उपस्थित रहे। संस्कार तिवारी, तुलसीराम, मदन राजपूत, हर्ष यादव, दिनेश साहू सहित अन्य ग्रामीण और पशु पालक भी मौजूद थे।