व्यापार बंधु की बैठक में रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला व्यापार बंधु की बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान के अनुपस्थित होने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने तत्काल वेतन रोकने के आदेश जारी किए। अनुपालन आख्या उपलब्ध न कराने वाले विभागों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
जिला व्यापार बंधु की बैठक में अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्हें शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिशासी अभियंता जल संस्थान के स्वयं अनुपस्थित रहने और व्यापारी मनीष सड़ैया के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई न करने पर उनके वेतन रोकने के आदेश जारी किए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रीपेड मीटर में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त आशीष शर्मा, तेज प्रताप, डीएस दयाल, मनीष कुमार, महेंद्र जैन मयूर, सुरेश बढ़ेरा, अनिल जैन बबड़ी, अजित कुमार जैन आदि मौजूद रहे।