फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर हाजिर दंत चिकित्सक का वेतन रोका

Sun, 23 Aug 2015 11:10 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट का औचक निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। ओपीडी में मरीजों को दिए गए इलाज से सीएमओ संतुष्ट दिखाई दिए, वहीं एक डाक्टर के गैर हाजिर मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सत्येंद्र कुमार ने शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें नियमित कर्मचारी एवं संविदा कर्मचारी उपस्थित मिले। पता चला कि दंत चिकित्सक डा. घनश्याम दास 11 तथा 12 अगस्त का आकस्मिक अवकाश लेकर गए, लेकिन तभी से ड्यूटी पर नही आए हैं। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डा. आर के सोनी को अनुपस्थित दिवसों का वेतन रोकते हुए सत्यापन के बाद ही निकालने के निर्देश दिए।



ओपीडी में डा. आर के सोनी 23 मरीज, डा. कैलाश बाबू 67 मरीज, डा. अनुराग बजाज 82 मरीज, श्यामवीर सिंह नेत्र सहायक 20 मरीज, डा. निधि 53 मरीजों को देख चुके थे। ओपीडी में 280 पर्चे बनाए जा चुके थे। डेली डायरी के अवलोकन में डा. कैलाश बाबू की डेली डायरी सही नहीं पाई गई। राहुल द्विवेदी एक्सरे टेक्निशियन एवं अनुराग सोनी की डेली डायरी संतोषजनक मिली।   
विज्ञापन




एमसीटीएस ऑपरेटर ने इंटरनेट की समस्या रखी, जिसे सुचारु करने के लिए अजय सागर को निर्देशित किया गया। एक्सरे कक्ष के निरीक्षण के दौरान मशीन की मरम्मत की आवश्यकता व्यक्त की गई।  काउन्सलर के कक्ष में मेकेन्टोम खराब पाया गया तथा उसकी टेबल का पाईप भी टूटा पाया गया। प्रयोगशाला से संबंधित सीबीसी मशीन, सेमी ओटो मशीन पैकिंग रखी पाई गई, जिसको संबंधित फर्म ने मशीनों को अभी तक इंसटोल नहीं किया गया, जिसके लिये प्रभारी सीएमएसडी स्टोर को एक सप्ताह में मशीनों को इंसटाल कराने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें