ललितपुर। तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित ललितपुर महोत्सव के नौवें दिन जबलपुर से आई आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने समां बांध दिया। देर रात तक आर्केस्ट्रा की धुनों पर दर्शक झूमते रहे।
शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ दिगबंर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टड़ैया, संयोजक प्रदीप जैन सतरवांस और मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने दीप जलाकर किया। वैलेंटाइन म्यूजिकल ग्रुप आर्केस्ट्रा जबलपुर के कलाकारों ने महोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत गायक मोहित यादव ने गणेश वंदना जय गणपति वंदन गणनायक तेरी छवि अति सुंदर... पेश कर की। मोहित ने मो. रफी के गानों को गाकर जनता को झूमने को मजबूर कर दिया।
गायिका संगीता चौहान ने फिजां भी है जवां जवां..., तूने ओ रंगीले कैसा जादू..., ये मेरा दिल प्यार का..., छुप गए सारे नजारे... आदि गाने गाए। गायक सोनू सिंह ने आज मौसम बड़ा बेईमान है..., ओ मेरे दिल के चैन.., क्योंकि तुम ही मेरी आशिकी..., सुनो न संगमरमर... जैसे फिल्मी गाने गाकर देर रात तक जनता को ग्राउंड में थामे रखा।
इस अवसर पर इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू तिवारी, पार्षद अन्नू चौबे, शरीफ कुरैशी, अशोक पंथ, जहीर रानू, भवानी यादव, जगदीश यादव, इदरीश राइन, विवेक बरौनिया, मुख्य सफाई और खाद्य निरीक्षक आरके लावनिया, सफाई निरीक्षक डीके बिरौनिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गोस्वामी ने किया।
बाक्स में
स्कूली बच्चों का कार्यक्रम आज
ललितपुर महोत्सव के 10वें दिन शनिवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। विद्यालयों में महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं।