फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान से प्रशासन, प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलते अवसर : प्रो. शास्त्री

विज्ञापन
राजनीति विज्ञान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोलते प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री। - फोटो : 1
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में कला संकाय विकास कार्यक्रम के तहत राजनीति विज्ञान विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्राचार्य ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि राजनीति विज्ञान केवल राजनीतिक व्यवस्था के अध्ययन तक सीमित नहीं है। यह संविधान, शासन-प्रशासन, लोकतंत्र और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को समझने का व्यापक माध्यम है। यह लोकनीति, सार्वजनिक प्रशासन तथा समसामयिक घटनाओं को भी समझाता है। रामकुमार रिछारिया ने शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राजनीति विज्ञान की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन तथा लोक नीति में भी शोध के अवसर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता एवं मीडिया में राजनीतिक विश्लेषण, समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया के लिए राजनीति विज्ञान की पृष्ठभूमि उपयोगी है।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान की असिस्टेंट प्रो. रजनी उपाध्याय ने बीए एवं एमए राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम और असाइनमेंट की जानकारी दी। असिस्टेंट प्रो. काजोल तिवारी ने कहा कि राजनीति विज्ञान सरकारी सेवाओं, उच्च शिक्षा, शोध, मीडिया, लोक नीति एवं सामाजिक विकास जैसे अनेक कॅरिअर मार्गों का आधार बन सकता है। कार्यक्रम में आशा साहू, अनिल सूर्यवंशी, रजनी उपाध्याय, फहीम बख्श सहित प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें