महरौनी। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महेंद्र झां का मंगलवार को क्षेत्र के गांव सैदपुर, मड़ावरा और धवा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब पीडीए मजबूत होगा तभी प्रदेश और देश मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आज संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भूलकर पार्टी को मजबूत करें और चुनाव में सपा का परचम फहराएं। इस मौके जिला सचिव नीलेश झा, संतोष यादव ब्लॉक अध्यक्ष, सुखदयाल अहिरवार, मोहन घायल, जयराम गौतम जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, कल्लू झा, राकेश झा आदि मौजूद रहे। संवाद