ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप थमता नजर आ रहा है। बीते लगभग दो सप्ताह से संक्रमण की गति बहुत धीमी हो गई है। दो दिन में एक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वर्तमान में दो संक्रमित मरीज हैं। इसको लेकर लेकर राहत बनी हुई है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन का डोज लगाए जा रहे हैं। वहीं, संक्रमण की रफ्तार भी धीमी हो गई है। यहां पर बीते लगभग दो सप्ताह से कम संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। एक-दो दिन में एक व्यक्ति ही संक्रमित पाया जा रहा है। वर्तमान में मात्र दो ही संक्रमित व्यक्ति रह गए हैं। अब जिले में संक्रमण थमता नजर आ रहा है। इसको लेकर राहत बनी हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1478 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 620 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। वहीं, एंटीजन किट से 858 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3483 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3434 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में मात्र दो ही व्यक्ति संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1380 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
शुक्रवार को कोविड जांच को लिए गए 1478 व्यक्तियों के सैंपल में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। वर्तमान में दो ही संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट