फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महज एक हजार ही बन सकी परिवार आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनको भी पहचान देने के लिए परिवार आईडी बनाई जानी है। यहां दो लाख 64 हजार लोगों के कार्ड बने हैं। बाकी 23 हजार ऐसे परिवार हैं, जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, ऐसे लोगों को परिवार आईडी से जोड़ने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अभी तक महज एक हजार परिवार की ही आईडी बन सकी है।
विज्ञापन

जनपद में 236753 पात्र गृहस्थी हैं, तो 27 हजार 281 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इन राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करते समय अपना राशन कार्ड नंबर डालना होगा, वही उनका परिवार आईडी हो जाएगा। अन्य लोगों को पूरे परिवार का विवरण रखना होगा, इसके लिए ग्रामीण इलाकों में सचिव व खंड विकास अधिकारी व शहरी इलाके में लेखपाल एवं एसडीएम को नामित किया गया है। यहां करीब 23 हजार ऐसे परिवार हैं, जिनका राशन कार्ड नहीं है, ऐसे लोगों के लिए यह परिवार आईडी आवश्यक है। अभी तक 2219 लोगों ने आवेदन किया है, जिनमें 1007 परिवारों की आईडी बना दी गई है। शासन ने यह योजना मार्च में ही प्रारंभ की है। आचार संहिता लागू होने से इस योजना पर अधिक ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें