ललितपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से बचाव के लिए नेहरू महाविद्यालय के भारत स्काउट एवं गाइड ने जागरुकता अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को घंटाघर पर आयोजित कार्यक्रम में जनता कर्फ्यू को समर्थन दिया गया। इस दौरान आम जनमानस को मास्क वितरित किए एवं सेनेटाइजर से हाथ धुलाकर संदेश दिया कि कोरोना की जंग से केवल सरकार को ही नहीं, हम सभी को लड़ना होगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण ने देश के सामने बहुत बड़ी चुनौती रख दी है। इस चुनौती से पार पाने में समूचा देश एक जुटता से खड़ा है। इसी कड़ी में नेहरू महाविद्यालय, स्काउट और गाइड ने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का बीड़ा उठाया है। शनिवार को कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी व स्काउट गाइड ने रैली का आयोजन कर स्वच्छता, सुरक्षा व बचाव के संदेश दिए।
कॉलेज प्रबंधक प्रदीप चौबे ने कहा कि 22 मार्च दिन रविवार को जनता कर्फ्यू में भागीदारी करने का संकल्प सभी नागरिकों को लेना चाहिए।
प्राचार्य डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता एवं सुरक्षा का संदेश देकर राष्ट्र, समाज व देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का लोगों से आग्रह किया।
इस अवसर पर डॉ. अनिल सूर्यवंशी, डा. सुभाष जैन, डॉ. संजीव शर्मा, डा. विनोद कुमार, डॉ. राजीव निरंजन, डॉ. ओपी चौधरी, विपिन शुक्ला, डॉ. अवनीश त्रिपाठी, डॉ. अरिमर्दन सिंह, संदीप श्रीवास्तव, संतोष राठौर, विवेक पाराशर, फहीम बख्श, ध्रुव किलेदार, राजीव गोस्वामी, अंकित चौबे, हरीप्रसाद, जयंत चौबे, रमेश पाल, अभिषेक शर्मा, संजय शर्मा, श्रीपत सिंह, भरत सिंह, मिलन सेन, कमलेश, राकेश प्रजापति, हरदयाल, सुरेश आदि उपस्थित रहे।