फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 236 की जगह धरातल पर उतर पाए 49 एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उप्र. इन्वेस्टर्स समिट-4 के दौरान जनपद में 236 निवेशकों ने उद्योग लगाने का वादा किया था। 1,25,460 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद जागी थी, इससे 40,947 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान था। लेकिन, अब तक 49 इकाइयां ही धरातल पर उतर सकी हैं, इससे 294 करोड़ रुपये का निवेश प्रारंभ हुआ है। इस निवेश से 1711 लोगों को रोजगार मिल सका है, इनमें अधिकांश प्रोजेक्ट सोलर प्लांट के हैं।
वर्ष 2017 से 2022 तक आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में कुल आठ एमओयू हस्ताक्षरित हुए थे, जिसमें सात धरातल पर उतरीं। इससे 123 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, साथ ही 270 लोगों को रोजगार मिला। वहीं, 11 नॉन एमओयू इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ किया, जिसमें 28 करोड़ रुपये का निवेश आया, साथ ही 309 लोगों को रोजगार मिला।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में आयोजित इंवेस्टर्स समिट में 236 लोगों ने एमओयू किए थे, जिनमें से 95 लोगों ने जेबीसी तैयार की है, इनमें से 46 लोगों ने अपने उद्यम स्थापित करने से इन्कार कर दिया। सिर्फ 40 इकाइयां ही धरातल पर उतरीं।
विज्ञापन


इन प्रमुख कंपनियों ने प्रारंभ किए कार्य
- टिस्को लिमिटेड ने 3450 करोड़ रुपये की लागत से तहसील तालबेहट में 600 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट स्थापित किया है। इसके लिए 2700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
- सूर्या ऊर्जा फॉर प्राइवेट लिमिटेड ने 150 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम खड़ोबरा में 15 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है।
- दुग्ध विकास क्षेत्र में तालबेहट एवं बिरधा में चिलिंग प्लांट बनाए जाएंगे।
- औद्योगिक आस्थान में फूड प्रॉसेसिंग इकाई की स्थापना की गई।
- 10 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर विघाखेत में औद्योगिक आस्थान विकसित किया जा रहा है।
-
ये कार्य होंगे प्रारंभ
- राजघाट, जामनी, एवं माताटीला बांध में फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए सर्वे हो चुका है, जल्द ही यह स्थापित किए जाएंगे।
- खनन क्षेत्र में रॉक फास्फेट की खदानें प्रारंभ हो गई हैं। यहां खाद कंपनियों ने फैक्ट्री लगाने के लिए स्थलीय सर्वे किया है।
- बल्क ड्रग पार्क की भूमि पर विकास कार्य किए जाएंगे।

जिन निवेशकों के एमओयू धरातल पर नहीं उतरे हैं, उनसे मुलाकात कर उन्हें जो समस्याएं आ रही हैं, उनका निराकरण कर निवेश के लिए तैयार किया जा रहा है।
अतहर जमाल, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें