फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

953 में से मात्र 18 को ही मिला रोजगार

Mon, 29 Jun 2015 12:53 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें नौकरी दिलाने में कौशल विकास मिशन पिछड़ता दिखाई दे रहा है। गत वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण पा चुके 953 युवक-युवतियों में से सिर्फ 18 प्रशिक्षणार्थियों को ही नौकरी मिल सकी है। शेष प्रशिक्षणार्थी प्लेसमेंट के लिए अभी भी प्रशिक्षणदाताओं की ओर निहार रहे हैं।
विज्ञापन




शासन ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत बेरोजगारों को नौकरी देने का बीड़ा उठाया है। इसमें पंजीकृत बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। गत वित्तीय वर्ष में 953 युवक- युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में छह माह का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमेें 263 लोहिया ग्राम के बेरोजगार युवा शामिल थे। लेकिन, विडंबना यह है कि प्रशिक्षित 953 में से सिर्फ 18 प्रशिक्षणार्थियों को ही नौकरी दिलाई जा सकी है। वहीं, वर्तमान में 701 युवक- युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इनमें लोहिया ग्राम के 102 युवक- युवतियों को पंजीकृत किया गया है।

यह हैं प्रशिक्षणदाता
जिले में एवरान स्किल डेवलपमेंट लिमिटेड, आइसेक्ट, डॉन बास्को टेक्नीकल सोसायटी, जीवन ज्योति शिक्षा और जन कल्याण समिति को प्रशिक्षण की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



यह है अनुबंध
शासन ने जिन प्रशिक्षण दाताओं का चयन किया है, उन्होंने 100 में से 60 प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी दिलाने का अनुबंध किया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रशिक्षणदाता प्रशिक्षण दिलाने में कामयाब हो रहे हैं। लेकिन, नौकरी दिलाने में फिसड्डी नजर आ रहे हैं।


ब्लाक पर संचालित होंगे प्रशिक्षण
डीएम जुहेर बिन सगीर ने तहसील के बाद अब ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि ब्लाक पर प्रशिक्षण शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवक- युवतियों को आने- जाने में आसानी हो जाएगी।

इन ट्रेडों में दिया जा रहा प्रशिक्षण

गारमेंट मेकिंग, हास्पिटेलिटी, ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग, इलेक्ट्रीकल्स, कंप्यूटर, सिलाई कढ़ाई आदि में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है।

प्रशिक्षण प्राप्त युवक- युवतियों के प्लेसमेंट की कार्रवाई चल रही है। शासन की ओर से सभी को नौकरी दिलाने के लिए राज्य स्तर पर रोजगार के अवसर तलाशे जा रहे हैं। आने वाले दिनों में कोई भी प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार नहीं रहेगा।
विज्ञापन

- चंद्रचूड़ दुबे, कार्य समन्वयक
जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें