फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायियों ने आनलाइन शॉपिग का फूंका पुतला

विज्ञापन
जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आनलाइन शॉपिग का पुतला फूंका - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घंटाघर प्रांगण में आनलाइन शॉपिंग साइट का विरोध करते हुए नारेबाजी की और ऑनलाइन शॉपिंग का पुतला दहन कर दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अभय चौबे ने आरोप लगाया कि देश में करीब 11 करोड़ लघु व मध्यम खुदरा व्यापारी व उद्यमी है, जो एक चैन सिस्टम द्वारा अपनी आजीविका चलाते हैं साथ ही सरकार के अघोषित टैक्स कलेक्टर भी हैं। राज्य सरकार, केंद्र सरकार को भी विभिन्न तरीकों से राजस्व अदा करते हैं पर पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन कंपनियों द्वारा खुदरा व्यापारियों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। गत वर्ष लॉकडाउन के चलते व्यापारियों की कमर टूट गई। व्यापारियों को उम्मीद थी कि दीपावली पर्व से बाजारों में रौनक लौटेगी व ग्राहकी बढ़ेगी पर ऑनलाइन कंपनियों की वजह से 20% भी बाजार नहीं चला। महामंत्री दीपक जैन ने बताया कि ऑनलाइन कंपनियां उपभोक्ताओं से धोखाघड़ी करती हैं साथ ही सरकार का भी राजस्व नुकसान पहुंचाती हैं। यदि ऑनलाइन कंपनियों पर रोक नहीं लगाई गई तो किसानों के बाद अब व्यापारी आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे। इस मौके पर आरिफ पठान, आनंद सोनी, विकास सोनी, निशांत निगम, ब्रजेश ताम्रकार, राजेंद्र ताम्रकार, निहाल सेन, विशाल राठौर, डल्लू सोनी, प्रदीप साहू, राजीव जैन, राजा पटना, रवि मिश्रा, दीपक सोनी, सौरभ जैन, राहुल साहू, अमित सैनी, कपिल रैकवार,धर्मवीर कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें